अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से शरीर की जांच कराना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह पर समय-समय पर ब्लड टेस्ट, किडनी और लिवर फंक्शन टेस्ट करवा कर कई गंभीर बीमारियों का पता पहले ही लगाया जा सकता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम सबसे ज़रूरी माने जाते हैं। लेकिन आजकल हर उम्र के लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान टेस्ट ऐसे भी हैं जो आप घर पर ही कर सकते हैं, वो भी सिर्फ़ 10-15 मिनट में? इनसे आप जान सकते हैं कि आपकी सेहत ठीक है या नहीं।
- हृदय की जांच – 6 मिनट वॉक टेस्ट
अपने दिल की सेहत जानने के लिए 6 मिनट चलने का टेस्ट करें। अगर आप 6 मिनट में 500 मीटर या उससे ज्यादा चल पा रहे हैं, तो यह आपके हृदय के लिए अच्छा संकेत है। लेकिन अगर चलते समय सांस फूलने लगे, सीने में दर्द हो, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। - शुगर की जांच – घर पर ग्लूकोमीटर से करें चेक
डायबिटीज अब आम हो गई है और बच्चों में भी देखने को मिल रही है। जिन्हें हाई ब्लड शुगर की समस्या है, उनके पास ग्लूकोमीटर जरूर होना चाहिए। इससे घर पर ही कुछ ही सेकंड्स में ब्लड शुगर लेवल चेक किया जा सकता है। साथ ही, हर कुछ महीनों में HbA1c टेस्ट करवा कर पिछले 2-3 महीनों का औसत शुगर लेवल भी जाना जा सकता है। - ब्लड प्रेशर की जांच – दिल, आंखों और किडनी की सुरक्षा
ब्लड प्रेशर को नियमित चेक करते रहना चाहिए, खासकर डायबिटीज के मरीजों को। इससे दिल, आंखों और किडनी को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। बीपी की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह से दवाएं लेना ज़रूरी होता है।
नोट: अगर इन टेस्ट्स में कुछ भी असामान्य लगे, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।







[…] जानिए क्या आपका शरीर स्वस्थ है; सिर्फ़… […]