• जयपुर शहर के मालवीय नगर में स्थित ओटीबी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई वार्षिक बैठक
• वॉलेंटियर्स की हौसला अफजाई के लिए कार्यक्रम में खुद भी मौजूद रहे स्पर्श अभियान के प्रणेता वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन जैन
• पिछले पांच वर्षों से बिना किसी कार्यालय, एवं आर्थिक सहायता के स्वयं के स्तर पर चलाया जा रहा है यह अभियान
• इस अभियान के द्वारा अब तक क़रीबन सत्रह लाख से अधिक बच्चों को किया जा चुका है जागरूक
• कार्यक्रम के दौरान वॉलेंटियर्स ने हर्सोल्लास के साथ मनाया आईएएस नवीन जैन का जन्मदिन

जयपुर: स्पर्श अभियान के 40 से अधिक वॉलेंटियर्स ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन जैन के साथ जयपुर में मालवीय नगर में स्थित होटल ओटीबी में स्पर्श अभियान की वार्षिक बैठक संपन्न हुई, जिसमे जयपुर के अलावा कोटा अजमेर भीलवाड़ा सीकर टोंक आदि कई जगहों से आए वॉलेंटियर्स ने भाग लिया. अजमेर से आये डॉ. रुचिर शर्मा ने अपने खूबसूरत अंदाज में गीत सुनकर शमा बांधा, तो दूसरी तरफ डॉ. सौरभ जैन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कुछ लाइने सुनाकर माहौल को खुशनुमा बनाया. कार्यक्रम में अन्य वॉलेंटियर्स ने भी काव्य पाठ एवं अन्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की वाह-वाही लूटी.
कार्यक्रम के दौरान श्री जैन ने बताया कि सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए पिछले पांच वर्षों से बिना किसी कार्यालय, एवं आर्थिक सहायता के स्वयं के स्तर पर चलाये जा रहे इस अभियान के द्वारा अब तक सत्रह लाख से अधिक बच्चों को जागरूक किया जा चुका है। छोटे बच्चों के साथ यौन दुराचार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होनें कहा कि स्पर्श अभियान ऐसी घटनाओं की रोकथाम में मददगार साबित होगा। वॉलिंटियर्स के सहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान ‘चाइल्ड अब्यूज’ की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, महाराष्ट्र) में भी अपनी पहुंच बना चुका है।
आईएएस नवीन जैन ने आने वाले आगामी दिनों में इस अभियान के द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की, तथा उपस्थित वॉलेंटियर्स के समक्ष इस अभियान की भावी रणनीति बनाते हुए कुछ नए विचार रखे, जिसमें सभी वॉलेंटियर्स ने अपनी सहमति जताई।
कार्यक्रम के अंत में श्री जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को एक नई ऊँचाईयों पर पंहुचाने के लिए शुभकामनायें दीं.
https://www.facebook.com/share/p/19aVPBzyrf






