तीन जुलाई से शुरू हो रही पावन अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिकांश शिवभक्त पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए उत्सुक हैं। अब तक करीब दो लाख श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं। पिछली यात्राओं के दौरान हिमलिंग 15 से 20 दिनों में ही अंतर्ध्यान हो जाता था, ऐसे में इस बार लोग जल्दी दर्शन की योजना बना रहे हैं। पवित्र गुफा के पास के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। पूरे देश में पीएनबी की 533 शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, और यात्रा शुरू होने के बाद मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; अब तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण






