वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से पांच दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचीं, विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने पांच दिवसीय अमेरिका दौरे पर रविवार को सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचीं। वहाँ उनका स्वागत अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत डॉ. श्रीकर रेड्डी कोप्पुला ने किया। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके आगमन की जानकारी दी।

सैन फ्रांसिस्को में दो दिवसीय प्रवास
20 अप्रैल से शुरू हुए सैन फ्रांसिस्को प्रवास के दौरान वित्त मंत्री स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में ‘विकसित भारत 2047’ पर भाषण देंगी। इसके अलावा वह एक अनौपचारिक संवाद (फायरसाइड चैट) में हिस्सा लेंगी, निवेशकों के साथ गोलमेज बैठक करेंगी, आईटी कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगी और प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद करेंगी।

वाशिंगटन डीसी में आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठकें
22 से 25 अप्रैल तक सीतारमण वाशिंगटन डीसी में रहेंगी, जहाँ वह आईएमएफ और विश्व बैंक की स्प्रिंग मीटिंग्स में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही वह जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक, विकास समिति, आईएमएफसी और वैश्विक संप्रभु ऋण गोलमेज जैसी अहम बैठकों में भाग लेंगी। इस दौरान वह अर्जेंटीना, फ्रांस, जर्मनी, सऊदी अरब, यूके और अमेरिका समेत कई देशों के समकक्षों से द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगी।

पेरू की पहली आधिकारिक यात्रा
वाशिंगटन डीसी प्रवास के बाद वित्त मंत्री 26 से 30 अप्रैल तक पेरू की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएँगी। इस दौरान वह एडीबी, एआईआईबी, यूरोपीय संघ के वित्तीय सेवाओं के आयुक्त, आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के वित्तीय स्वास्थ्य के विशेष अधिवक्ता से भी मुलाकात करेंगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading