सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मंत्री से कहा, जेल जाना है या इस्तीफा देना है, आप तय कर लीजिए

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा, अन्यथा उनकी जमानत रद्द की जा सकती है। यह टिप्पणी बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ ने की। कोर्ट ने बालाजी को मंत्री पद और जमानत में से एक विकल्प चुनने को कहा, क्योंकि उनके मंत्री बने रहने से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गवाहों पर दबाव डालने की संभावना है। कोर्ट ने उन्हें सोमवार तक अपना निर्णय लेने का समय दिया है।

कोर्ट ने मंत्री पद की शपथ लेने पर जताई आपत्ति
सुनवाई के दौरान पीठ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई कि बालाजी ने जमानत मिलने के तुरंत बाद मंत्री पद की शपथ ले ली थी। जस्टिस ओका ने बालाजी के अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से पूछा कि उन्हें मंत्री पद और जमानत के बीच चयन करना होगा। इस दौरान उन्होंने पिछले फैसलों में की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख किया।

‘जमानत गुण दोष के आधार पर नहीं दी गई’
जस्टिस ओका ने कहा कि उन्हें जमानत गुण दोष के आधार पर नहीं, बल्कि अनुच्छेद 21 के उल्लंघन के कारण दी गई थी। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सेंथिल बालाजी ने जमानत के लिए दलील दी थी कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर उन्हें प्रभावित किए जाने की आशंका है, तो मुकदमे को राज्य से बाहर स्थानांतरित किया जा सकता है। यह बात कपिल सिब्बल ने बालाजी की ओर से पेश होते हुए कही। इस पर जस्टिस ओका ने कहा कि इससे उद्देश्य पूरा नहीं होगा, क्योंकि मामले में एक हजार गवाह हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें जून 2023 में गिरफ्तार किया था, और सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर 2024 को लंबी हिरासत और मुकदमे में देरी के आधार पर जमानत दी थी।

जमानत मिलने पर ली थी मंत्री पद की शपथ
जमानत मिलने के तीन दिन बाद, 29 सितंबर 2024 को बालाजी को तमिलनाडु की डीएमके सरकार में फिर से बिजली, गैर-पारंपरिक ऊर्जा, और उत्पाद शुल्क विभागों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। सेंथिल बालाजी पर 2011-2015 के दौरान एआईएडीएमके सरकार में परिवहन मंत्री रहते हुए “नौकरी के बदले नकद” घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading