संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों के अंक भी सार्वजनिक कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने मेन्स, इंटरव्यू और कुल अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस वर्ष शक्ति दुबे ने कुल 1043 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। उन्हें मेन्स परीक्षा में 843 अंक और इंटरव्यू में 200 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल, जिन्होंने मेन्स में 851 और इंटरव्यू में 187 अंक हासिल कर कुल 1038 अंक प्राप्त किए। वहीं, अर्चित ने भी 1038 अंक के साथ तीसरा स्थान पाया; उन्हें मेन्स में 848 अंक और इंटरव्यू में 190 अंक मिले।
यूपीएससी ने कटऑफ भी की जारी
यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फाइनल चयन के लिए विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है।
प्रीलिम्स कटऑफ:
• जनरल: 87.98
• ओबीसी: 87.28
• ईडब्ल्यूएस: 85.92
• एससी: 79.03
• एसटी: 74.23
मेन्स कटऑफ:
• जनरल: 729
• ओबीसी: 702
• ईडब्ल्यूएस: 696
• एससी: 685
• एसटी: 684





