‘पहलगाम हमले पर माफी मांगने के लिए मेरे पास शब्द नहीं’- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस आतंकी हमले ने हमें भीतर से झकझोर कर रख दिया है। 26 सालों में पहली बार मैंने लोगों को इस तरह घरों से बाहर निकलते देखा है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विधानसभा में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सदन ने सर्वसम्मति से हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरियों के साहस और जज्बे को सलाम किया। अपने संबोधन के दौरान वह भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पास इस दुखद घटना पर क्षमा मांगने के लिए शब्द भी नहीं हैं।

“26 वर्षों में पहली बार ऐसा दृश्य देखा”
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस हमले से हम सभी बेहद आहत हैं। इसने हमें अंदर तक तोड़ दिया है। 26 वर्षों में पहली बार उन्होंने देखा कि लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर इस हमले की निंदा कर रहे हैं। कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक शायद ही कोई शहर या गांव बचा हो जहां लोगों ने खुलकर अपना गुस्सा और दुःख प्रकट न किया हो।

“दर्द को सबसे ज्यादा यही विधानसभा समझती है”
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरियों के दर्द और पीड़ा को इस विधानसभा से बेहतर कोई और नहीं समझ सकता। यहां बैठे कई सदस्यों ने आतंकवाद के चलते अपने परिजनों को खोया है।

“माफी के लिए शब्द नहीं”
उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी थी कि पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। उमर अब्दुल्ला बोले, “मेरे पास उन परिवारों से माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं जिनके बच्चों ने अपने पिता को खून से लथपथ देखा।”

“जनता का समर्थन मिला तो आतंकवाद का अंत संभव”
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनता हमारे साथ है तो आतंकवाद और उग्रवाद का खात्मा संभव है। उन्होंने कहा कि लोगों में जो गुस्सा है, अगर उसका सही दिशा में उपयोग किया जाए तो यह आतंकवाद के अंत की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने आगाह किया कि सरकार को ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जो लोगों को खुद से दूर कर दें।

“अब समय आ गया है”
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बंदूक से आतंकवाद को नहीं हराया जा सकता, लेकिन अगर जनता सरकार के साथ है तो उग्रवाद को जड़ से मिटाया जा सकता है। उनका मानना है कि अब इसके लिए सही समय आ गया है।

“राज्य के दर्जे की मांग का यह उचित समय नहीं”
उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के बाद वे इस मौके का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मांगने के लिए नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “जब पहलगाम जैसी त्रासदी हुई है, तो मैं किस मुंह से केंद्र सरकार से राज्य का दर्जा मांगूं? यह शर्मनाक होगा। हमने पहले भी इस पर चर्चा की थी और भविष्य में भी करेंगे, लेकिन इस समय यह मुद्दा उठाना सही नहीं होगा।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading