भारत की कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने अमेरिका और यूएन से मदद की गुहार लगाई

पहलगाम हमले पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आतंकियों के सरगनाओं को कल्पना से परे सज़ा देने के संकल्प ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया है। इस दबाव में आकर पाकिस्तान ने अमेरिका से हस्तक्षेप की मांग की है।

बुधवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की और आग्रह किया कि अमेरिका भारत पर दबाव बनाए ताकि वह जिम्मेदारी से व्यवहार करे। पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान शहबाज शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के बलिदानों का जिक्र करते हुए बताया कि देश ने अब तक 90,000 से ज्यादा लोगों की जान गंवाई है और 152 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान उठाया है। शरीफ ने यह भी दावा किया कि भारत की कार्रवाई का उद्देश्य पाकिस्तान की उन कोशिशों से ध्यान भटकाना है जो वह अफगानिस्तान की धरती से संचालित आतंकी संगठनों से निपटने के लिए कर रहा है। उन्होंने सिंधु जल संधि का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह 240 मिलियन लोगों की जीवन रेखा है और इसमें किसी भी पक्ष के पास एकतरफा हटने का अधिकार नहीं है। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि तनाव को कम करने के लिए रुबियो अगले 24 घंटे में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे। इसी के तहत उन्होंने शहबाज शरीफ से बात की और अब भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संपर्क करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र से भी लगाई गुहार
भारत की संभावित कार्रवाई को लेकर डरे शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मदद की अपील की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने गुटेरेस से फोन पर बात कर पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता जताई, भारत के आरोपों को खारिज किया और पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, शरीफ ने गुटेरेस से अनुरोध किया कि वे भारत से संयम बरतने और ज़िम्मेदारी से काम करने की अपील करें। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अगर चुनौती दी गई तो वह अपनी संप्रभुता की पूरी ताकत से रक्षा करेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading