पाकिस्तान ने लगातार आठवें दिन तोड़ा संघर्ष विराम, कुपवाड़ा सहित पांच स्थानों पर की गोलीबारी

जम्मू: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अपनी उकसावे वाली गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्रों पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना के अनुसार, एक से दो मई की रात को पाकिस्तानी पोस्ट से फायरिंग की गई।
इन पांच क्षेत्रों को बनाया निशाना
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए नियंत्रण रेखा के पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की। यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के की गई। भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए सटीक जवाबी कार्रवाई की। यह लगातार आठवां दिन है जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ा है। यह फायरिंग पिछले शुक्रवार से जारी है। इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर भारत के साथ खड़े होने की बात दोहराई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका भारत के साथ एकजुटता में है।
पहलगाम आतंकी हमला 26 लोगों की गई जान
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया। इस मुद्दे पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें अमेरिका ने हमले पर शोक जताया। भारत ने अमेरिका को स्पष्ट किया कि पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता दे रहा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading