मध्यप्रदेश: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर हाईकोर्ट ने कहा, 4 घंटे में एफआईआर दर्ज हो

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर प्रदेश का माहौल गरमा गया है। इस बयान को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान में लेते हुए विजय शाह के खिलाफ चार घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने अपने बयान पर माफी मांग ली है, मगर विपक्ष ने इस मुद्दे पर तीखा रुख अख्तियार किया है। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं और मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। विवादास्पद बयान के चलते विजय शाह चर्चा में आ गए हैं, और अब राज्य प्रशासन और पुलिस विभाग पर इस मामले में कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ गया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस अतुल श्रीधरन कर रहे हैं, ने निर्देश दिया है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही राज्य के महाधिवक्ता को भी सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि किसी भी स्थिति में शिकायत दर्ज होनी चाहिए।

क्या था विजय शाह का बयान?
हाल ही में एक जनसभा में मंत्री विजय शाह ने पाकिस्तान के आतंकवादियों पर टिप्पणी करते हुए बिना नाम लिए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कहा था, “हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई।” इस बयान को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया, जिससे मंत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विजय शाह की माफी
अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए विजय शाह ने कहा, “मैं सपने में भी कर्नल सोफिया बहन के बारे में कुछ गलत नहीं सोच सकता। न ही सेना का अपमान करना मेरा उद्देश्य था। सोफिया बहन ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश की सेवा की है। मैंने उन बहनों के दर्द को समझते हुए यह बात कही थी, जिनके पति आतंकियों के कारण शहीद हुए। अगर मेरे जोश में कुछ गलत शब्द निकल गए हों तो मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं।”

कांग्रेस का तीखा प्रहार
विजय शाह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “जब देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री का यह बयान बेहद निंदनीय है। प्रधानमंत्री सेना को सम्मान देते हैं और उनकी ही पार्टी का नेता ऐसी आपत्तिजनक बात करता है। किसकी बहन की बात कर रहे हैं? आतंकियों की? यह बयान किसके लिए था?”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading