उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 724 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। पुलिस लाइन में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया गया।
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि सोरों का विकास अब अयोध्या की तर्ज पर होगा। इसके साथ ही, दरियागंज झील और नदरई पुल के सौंदर्यीकरण तथा एक म्यूजियम निर्माण की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहाँ व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा, “भारत की सेना ने दुश्मन को ऐसा करारा जवाब दिया है जिसे वह जिंदगी भर याद रखेगा। हमने स्पष्ट कर दिया है, यदि हमारे एक भी नागरिक की जान जाती है, तो हम दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारेंगे।”
“दुश्मन को ऐसा करारा जवाब दिया है जो वह कभी नहीं भूलेगा” – योगी आदित्यनाथ





