जम्मू-कश्मीर: 132 सालों में मई का तीसरा सबसे गर्म रहा श्रीनगर में कल का दिन

श्रीनगर में गुरुवार को गर्मी ने नया कीर्तिमान बनाया। बीते 54 वर्षों में पहली बार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 24 से 26 मई के बीच गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है।
गुरुवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। गुलमर्ग में तापमान 25.4 डिग्री, पहलगाम में 27.8 डिग्री, और काजीगुंड में 33.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो मई महीने में 1956 के बाद तीसरा सबसे ऊँचा तापमान है। कोकरनाग में 33.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो 1978 के बाद सबसे अधिक है।
जम्मू में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। हालांकि बुधवार की तुलना में गुरुवार को हवा चलने के कारण तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट आई और यह 38.5 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जम्मू संभाग के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो बनिहाल में 31 डिग्री, बटोट में 29.2 डिग्री, भद्रवाह में 32.1 डिग्री और कटड़ा में 36.2 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को श्रीनगर में मई महीने का 133 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 24 मई 1968 को 36.4 डिग्री और 31 मई 1956 को 35.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। कश्मीर, जो आमतौर पर अपने सुहावने मौसम और खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है, अब गर्मी के प्रकोप से अछूता नहीं रहा। दिन के समय बाजार और सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। पर्यटकों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में यह स्थान अब उतना ठंडा नहीं रह गया है जितना पहले हुआ करता था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading