यूक्रेन पर रूस के हमले से भड़के ट्रंप; बोले “पुतिन पागल हो गए हैं”

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हालिया हमले ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज़ कर दिया है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोला, साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को भी आड़े हाथों लिया।
ज्ञात हो कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध तीन साल से भी ज़्यादा समय से थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला करते हुए 367 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए, जिनका इलाज अस्पतालों में जारी है। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने रूस की 45 मिसाइलों और 266 ड्रोन्स को मार गिराया, लेकिन फिर भी देश को भारी नुकसान झेलना पड़ा। यह हमला अब तक के सबसे बड़े रूसी हमलों में गिना जा रहा है।
हमले के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पुतिन से मेरे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन लगता है अब वह पूरी तरह पागल हो गए हैं। वह बेवजह लोगों को मार रहे हैं – सिर्फ सैनिकों को नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी। यूक्रेन के शहरों पर यूं ही मिसाइल और ड्रोन गिराए जा रहे हैं। मैंने पहले ही कहा था कि पुतिन केवल यूक्रेन का एक हिस्सा नहीं, बल्कि पूरा देश चाहते हैं – और अब यह बात सच साबित होती दिख रही है। लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो यह रूस के लिए तबाही लेकर आएगा।”
ज़ेलेन्स्की पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा, “ज़ेलेन्स्की का बोलने का तरीका उनके देश को नुकसान पहुंचा रहा है। उनके हर बयान से यूक्रेन के लिए नई परेशानियाँ खड़ी हो जाती हैं, और मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसे रोका जाना चाहिए।”
बाइडन को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रंप ने कहा, “यह युद्ध मेरी वजह से नहीं है। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। यह ज़ेलेन्स्की, पुतिन और बाइडन की अक्षमता और नफरत का परिणाम है। मैं सिर्फ इसे खत्म करने की कोशिश कर रहा हूं।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading