यूट्यूब के बाद अब फेसबुक भी दूसरों का कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ करेगा कार्रवाई

यूट्यूब के बाद अब मेटा ने भी फेसबुक पर उन अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की है, जो बार-बार दूसरों का कंटेंट शेयर करते हैं। कंपनी ने कहा कि जो प्रोफाइल लगातार किसी और के टेक्स्ट, फोटो या वीडियो को कॉपी कर पोस्ट करती हैं, उन पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।

मेटा ने बताया कि इस साल हटाए गए करीब 1 करोड़ फेक अकाउंट ऐसे थे जो खुद को बड़े क्रिएटर्स की तरह दिखा रहे थे। साथ ही, उसने करीब 5 लाख अकाउंट्स पर स्पैम और झूठी गतिविधियों के लिए पाबंदियां लगाई हैं, जैसे कमेंट्स की अहमियत घटाना या पोस्ट्स की रीच सीमित करना। कंपनी ने साफ किया कि वे उन यूज़र्स को निशाना नहीं बनाएंगे, जो किसी कंटेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, ट्रेंड में भाग लेते हैं या अपनी राय जोड़कर पोस्ट करते हैं। असली कार्रवाई उन अकाउंट्स पर होगी, जो जानबूझकर दूसरे का कंटेंट हूबहू कॉपी कर शेयर कर रहे हैं, चाहे वे स्पैम प्रोफाइल हों या नकली क्रिएटर। ऐसे अकाउंट्स का मॉनिटाइजेशन रोका जा सकता है, उनकी पोस्ट की पहुंच कम की जाएगी और उन्हें फेसबुक की सिफारिशों से हटा दिया जाएगा। मेटा अब डुप्लिकेट वीडियो की पहचान कर उनकी डिस्ट्रीब्यूशन भी घटाएगा, ताकि असली क्रिएटर्स को क्रेडिट और व्यूज मिल सकें।

एआई से बने ‘सस्ते’ वीडियो पर भी नजर
हालांकि मेटा ने सीधे एआई स्लोप शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन उसने कहा है कि सिर्फ क्लिप्स जोड़कर या वॉटरमार्क लगाकर कंटेंट बनाने से बचें। कंपनी ने ऑथेंटिक स्टोरीटेलिंग पर फोकस करने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि जिन वीडियो में कोई ठोस वैल्यू नहीं होगी, वे भी निगरानी में रहेंगे। यानी एआई से बने रिपिटेटिव वीडियो पर भी कार्रवाई हो सकती है।
मेटा ने कहा कि ये बदलाव धीरे-धीरे लागू होंगे, जिससे क्रिएटर्स को खुद को एडजस्ट करने का वक्त मिलेगा। अगर कोई क्रिएटर समझना चाहता है कि उसके कंटेंट की रीच क्यों घट रही है, तो वह डैशबोर्ड में जाकर नए पोस्ट-लेवल इनसाइट्स देख सकता है। इसके अलावा सपोर्ट सेक्शन में यह भी पता चलेगा कि वह किसी पेनल्टी के खतरे में है या नहीं।
एआई के कारण सोशल मीडिया पर नकली, बार-बार दोहराया गया और कम गुणवत्ता वाला कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है। यूट्यूब पहले ही इस पर सख्ती का ऐलान कर चुका है और अब मेटा भी अपने प्लेटफॉर्म्स की क्वॉलिटी बरकरार रखने के लिए ऐसा कर रहा है।
मेटा का यह कदम कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक साफ संदेश है कि अगर वे सिर्फ कॉपी-पेस्ट या रिपीटेड एआई कंटेंट शेयर करेंगे, तो उन्हें फेसबुक पर सज़ा भुगतनी पड़ेगी। अब सोशल मीडिया पर टिके रहने का एक ही तरीका है, असली और मूल्यवान कंटेंट बनाना।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading