सुप्रीम कोर्ट में कल तीन जजों की बेंच सुनेगी आवारा कुत्तों से जुड़ा मामला

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को हटाने से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नई तीन सदस्यीय पीठ का गठन किया। इस मामले की सुनवाई गुरुवार, 14 अगस्त को होगी।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने एक वकील की दलील सुनने के बाद यह कदम उठाया। वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की विभिन्न पीठों के आदेश आपस में विरोधाभासी हैं। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने बड़ी पीठ गठित कर मामले की सुनवाई कराने का निर्णय लिया।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, “आवारा कुत्तों से परेशान शहर, बच्चे चुका रहे कीमत” मामले की सुनवाई अब जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ करेगी।
यह याचिका कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) संगठन ने 2024 में दायर की थी, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर विचार से इंकार कर दिया गया था।
वकील ने मई 2024 के एक आदेश का भी उल्लेख किया, जिसमें न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की पीठ ने आवारा कुत्तों से जुड़ी याचिकाओं को संबंधित हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि कुत्तों की अंधाधुंध हत्या किसी भी परिस्थिति में नहीं हो सकती और अधिकारियों को कानून और संवेदना के अनुसार ही कार्रवाई करनी होगी।
मामला तब चर्चा में आया जब 11 अगस्त को जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से सभी लावारिस कुत्तों को हटाने का आदेश दिया। इसके बाद देशभर में पशु प्रेमियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी, मेनका गांधी, जॉन अब्राहम और वरुण धवन जैसे कई लोगों ने इस फैसले का विरोध किया। अदालत ने आठ हफ्तों के भीतर सभी आवारा कुत्तों को नगर निगम अथॉरिटी द्वारा बनाए गए शेल्टर में रखने और इलाकों को कुत्तों से मुक्त करने का निर्देश दिया था, साथ ही कहा था कि इस पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading