संसदीय दल की बैठक में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन सम्मानित; प्रधानमंत्री ने विपक्ष से की समर्थन की अपील

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मंगलवार को सत्तारूढ़ दल के सांसदों की बैठक में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा और सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने खासतौर पर विपक्षी दलों से भी राधाकृष्णन के समर्थन की अपील की। राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल में एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है, इसलिए विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा उम्मीदवार उतारने की तैयारी के बावजूद राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। 67 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और मूल रूप से तमिलनाडु से हैं।

प्रधानमंत्री ने कराया परिचय
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन का औपचारिक परिचय कराया। इस दौरान एनडीए के सांसदों और फ्लोर लीडर्स ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

सर्वसम्मति से समर्थन की अपील
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों और सांसदों से आग्रह किया है कि वे मिलकर एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन का सर्वसम्मति से समर्थन करें। उन्होंने कहा, “सीपी राधाकृष्णन एक आदर्श उम्मीदवार हैं। उनका जीवन पूरी तरह सादगीपूर्ण रहा है, न कोई विवाद, न भ्रष्टाचार, न कोई दाग। उन्होंने हमेशा समाज और देश के लिए कार्य किया है। यदि ऐसा व्यक्तित्व उपराष्ट्रपति बनेगा तो यह पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी।”

राजनाथ सिंह कर रहे हैं बातचीत
उन्होंने आगे बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी विभिन्न दलों से संपर्क कर रहे हैं ताकि उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से समर्थन दिलाया जा सके। रिजिजू ने कहा कि ऐसा होना न केवल लोकतंत्र बल्कि राज्यसभा के सुचारु संचालन के लिए भी अत्यंत लाभकारी होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading