छुट्टी के चलते रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ ने जबरदस्त उछाल, ‘वॉर 2’ को नहीं हुआ फायदा

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ का मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए दस दिन पूरे हो चुके हैं। इस शुक्रवार कोई नई फिल्म रिलीज न होने की वजह से इन फिल्मों को अच्छा फायदा मिला। आइए जानते हैं, इनके दूसरे रविवार का हाल कैसा रहा।

कुली: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। छुट्टी का पूरा लाभ उठाते हुए फिल्म ने 11वें दिन 11.02 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ ही 11 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 257.02 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

वॉर 2: वहीं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए दूसरा रविवार उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। शनिवार के मुकाबले रविवार को कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। फिल्म ने अपने 11वें दिन सिर्फ 6.60 करोड़ रुपए कमाए। अब तक 11 दिनों में ‘वॉर 2’ का कुल कलेक्शन 221.10 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि दोनों ही फिल्में एक्शन से भरपूर हैं और इन्हें क्रिटिक्स व दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस की दौड़ में रजनीकांत की ‘कुली’, ऋतिक की ‘वॉर 2’ पर लगातार भारी पड़ रही है।

महावतार नरसिम्हा: इसी बीच एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म न सिर्फ करोड़ों में कमाई कर रही है बल्कि नई रिलीज हुई इन दोनों बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। अपने 31वें दिन और पांचवें रविवार को फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 231.75 करोड़ रुपए हो गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading