दिल्ली: केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ को वापस बुलाया, दिल्ली पुलिस के पास ही रहेगी रेखा गुप्ता की सुरक्षा की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई ज़ेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। यह सुरक्षा उन्हें हाल ही में हुए हमले के बाद दी गई थी।

20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस स्थित सीएम कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया गया था। इस हमले का आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया एक कुख्यात अपराधी है। पुलिस जांच में पता चला कि वर्ष 2017 में उसने मामूली विवाद में एक युवक पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और पास में रखी थपकी से उसे बुरी तरह पीटा था। साल 2021 में उसे तड़ीपार किया गया था। उसके खिलाफ राजकोट के भक्ति नगर थाने में मारपीट, हमला और शराब तस्करी के पाँच मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में राजेश ने दावा किया कि वह राजकोट में 150-200 कुत्तों की देखभाल करता है और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश को उसने अपनी “मेहनत का नतीजा” बताया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उसने अपने परिवार को फंसाने के लिए खुद को घायल कर झूठी कॉल की थी। पहले पूछताछ में उसने कहा था कि वह अपने रिश्तेदार की पैरवी के लिए मुख्यमंत्री से मिलने आया था, लेकिन यह कहानी झूठी निकली। पुलिस रिमांड में उसने अलग-अलग कहानियां गढ़ीं और यहां तक कहा कि काल भैरव के सपने के बाद वह “कुत्ते के आदेश” पर दिल्ली आया था।

दिल्ली पुलिस की जांच
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट पहुँची और राजेश के दोस्तों तहसीन, जिग्नेश और चिराग समेत पाँच लोगों से पूछताछ की। इनमें से तहसीन उर्फ़ बापू को दिल्ली लाया गया। तहसीन, राजेश का 15 साल पुराना दोस्त है और उसने ही उसे दिल्ली में पैसे भेजे थे। पुलिस ने रविवार को मुख्यमंत्री पर हमले के सिलसिले में तहसीन सैयद को गिरफ्तार किया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading