पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा, भारत ने पाकिस्तान को दी बाढ़ की चेतावनी

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता होने के बाद से तीन युद्ध और कई बार कूटनीतिक संकट गहरा चुका है, लेकिन सिंधु जल समझौता जारी रहा, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता स्थगित करने का एलान कर दिया।

पाकिस्तानी के कुछ मीडिया चैनल्स ने दावा किया है कि भारत ने अभी भी सिंधु जल समझौते के तहत पाकिस्तान को संभावित बाढ़ के लिए अलर्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को 24 अगस्त को जम्मू की तवी नदी में भारी बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने यह जानकारी पाकिस्तानी सरकार को दी थी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पड़ोसी देशों में छिपे आतंकियों को निशाना बनाया। पहलगाम हमले के बाद ही भारत ने सिंधु जल समझौते को तोड़ दिया था। अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें कि भारत ने पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी दी तो यह पहली बार होगा, जब दोनों पक्षों के बीच संपर्क हुआ है।

भारत ने स्थगित किया था सिंधु जल समझौता
सिंधु जल समझौते के तहत उस पानी का प्रबंधन किया जाता है, जो भारत के ऊपरी इलाकों से बहकर पाकिस्तान के सिंधु बेसिन में पहुंचता है। संधि के तहत तीन पूर्वी नदियों सतलुज, ब्यास और रावी के पानी पर भारत का हक है और तीन पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चेनाब पर पाकिस्तान का हक है। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता होने के बाद से तीन युद्ध और कई बार कूटनीतिक संकट गहरा चुका है, लेकिन सिंधु जल समझौता जारी रहा, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले से भारत का सब्र टूट गया और भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता स्थगित करने का एलान कर दिया। हालांकि सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान की तरफ से लगातार युद्ध की धमकियां दी जा रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी सिंधु जल समझौता स्थगित करने के एलान के बाद से भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर चुके हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading