राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों के रूके बिना कट जाएगा टोल, गुजरात से होगी शुरुआत

• गुजरात स्थित चोर्यासी टोल प्लाज़ा देश का ऐसा पहला टोल प्लाजा होगा, जहाँ रुकने की ज़रूरत नहीं

• वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा को मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली शुरू की जाएगी।

• एनएचएआईऔर आईसीआईसीआई बैंक के बीच व्यापक मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली लागू करने के लिए एमओयू,

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोल प्रणाली लागू करने की योजना को अंतिम मंजूरी दे दी है। इसके तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस नई व्यवस्था की शुरुआत करेगा। यह प्रणाली पूरी तरह बाधा-रहित होगी, जिसमें वाहनों से टोल राशि बिना रुके स्वतः ही वसूली जाएगी। हाई-टेक सेंसर, रीडर्स और एएनपीआर कैमरों के जरिए वाहनों का नंबर व फास्टैग पहचान कर ऑनलाइन टोल कटेगा।
मोर्थ (MoRTH) का उद्देश्य इस योजना से टोल संग्रहण को पारदर्शी और सटीक बनाना है, साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को तेज़, स्मार्ट और अधिक कुशल बनाना है। गुजरात का चोर्यासी टोल प्लाजा देश का पहला पूर्णत: बाधा-मुक्त टोल प्लाजा होगा। इस परियोजना के लिए भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं।

भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग
• देश में कुल सड़क नेटवर्क: 63 लाख किलोमीटर से अधिक
• राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई: 1,46,342 किलोमीटर
• पिछले 10 वर्षों में बढ़ोतरी: 55,055 किलोमीटर

मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली के लाभ
• वाहनों को बिना रुके टोल राशि स्वतः कट जाएगी।
• टोल पर लगने वाली लंबी कतारों से निजात मिलेगी, समय की बचत होगी।
• ईंधन की खपत घटेगी और वाहनों की ईंधन दक्षता बढ़ेगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading