तिरुपति लड्डू विवाद की जांच अब एसआईटी करेगी, शुद्धिकरण के लिए शुरू हुआ महाशांति हवन

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू विवाद के बाद अब मंदिर के शुद्धिकरण के लिए आज महाशांति हवन किया जा रहा है। यह हवन श्रीवारी (श्री वेंकटेश्वर) मंदिर में बंगारू बावी (स्वर्ण कुआं) यज्ञशाला (अनुष्ठान स्थल) में हो रहा है।
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने का मामला पूरे देश में फैल गया है। इसी बीच, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के निर्देशानुसार अपवित्रता को दूर करने के लिए आज (सोमवार) को तिरुमाला में शांति हवनम पंचगव्य प्रोक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस हवन का आयोजन भी श्रीवारी (श्री वेंकटेश्वर) मंदिर में बंगारू बावी यज्ञशाला में किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस एसआईटी की निगरानी इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) या इससे उच्च अधिकारी करेंगे। एसआईटी हर पहलू की जांच करेगी, जिसमें सत्ता का दुरुपयोग भी शामिल होगा। जांच के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि सरकार सख्त कदम उठाएगी ताकि भविष्य में लड्डू में मिलावट की घटनाएं न हों।
नायडू ने आरोप लगाया है कि घी आपूर्तिकर्ताओं के पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए, लेकिन जगन मोहन रेड्डी सरकार के आने के बाद इसे घटाकर 1 साल कर दिया गया। इसके अलावा, आवश्यक टर्नओवर भी 250 करोड़ से घटाकर 150 करोड़ कर दिया गया है। नायडू ने सवाल उठाया कि 319 रुपये प्रति किलो पर शुद्ध घी कैसे उपलब्ध हो सकता है, जबकि पाम ऑयल भी इससे महंगा है। उन्होंने बताया कि एआर डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने 12 जून 2024 से घी की आपूर्ति शुरू की थी।
हाल ही में, एनडीए विधायक दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख ने दावा किया कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के लड्डुओं में घटिया सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया। 20 सितंबर को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लैब टेस्ट में जानवरों की चर्बी की पुष्टि हुई है। अब, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।
लड्डू विवाद की प्रमुख घटनाएं:
• जुलाई 2023: केएमएफ ने नंदिनी घी की कीमतें बढ़ाईं।
• जुलाई 2023: नंदिनी ने बताया कि तिरुपति लड्डू अब उनके घी से नहीं बनाए जाएंगे। टीटीडी ने एक नई कंपनी को सस्ती दरों पर घी की आपूर्ति का ठेका दिया।
• जून 2024: टीडीपी सरकार ने जेएस राव को टीटीडी का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।
• जुलाई 2024: एनडीडीबी कैल्फ ने घी के नमूनों में बीफ फैट, मछली का तेल, और पशु वसा की मिलावट की रिपोर्ट दी। इसके बाद एआर डेयरी फूड का ठेका रद्द कर दिया गया।
• अगस्त 2024: नंदिनी को 470 रुपये प्रति किलोग्राम पर ठेका दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading