बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-एनसीआर, तमिलनाडु और कर्नाटक में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, तमिलनाडु और कर्नाटक में कई ठिकानों पर छापे मारे। यह मामला हरियाणा की बिजली क्षेत्र से जुड़ी कंपनी हाइथ्रो पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और उसके प्रवर्तकों से संबंधित है। कंपनी इस समय परिसमापन प्रक्रिया से गुजर रही है।
ईडी की कार्रवाई फरवरी 2025 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है। आरोप है कि कंपनी के प्रवर्तकों ने लिए गए कर्ज की राशि अपनी संबद्ध संस्थाओं को स्थानांतरित कर दी, जिससे बैंकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, गुरुग्राम स्थित ईडी कार्यालय ने इस मामले में एनसीआर के पांच परिसरों, चेन्नई के तीन और बेंगलुरु के एक स्थल पर तलाशी अभियान चलाया।

346.08 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी
शिकायतकर्ता बैंकों के अनुसार, कुल धोखाधड़ी की रकम 346.08 करोड़ रुपये है। इसमें पंजाब नेशनल बैंक (168.07 करोड़), आईसीआईसीआई बैंक (77.81 करोड़), कोटक महिंद्रा बैंक (44.49 करोड़) और यूनियन बैंक (55.71 करोड़) शामिल हैं। यह गड़बड़ी 2009 से 2015 के बीच बताई जा रही है।

क्या हैं आरोप?
• एचपीसीएल विद्युत पारेषण और वितरण क्षेत्र की कंपनी है, जो ट्रांसमिशन लाइनों की डिजाइन, निर्माण और स्थापना का कार्य करती थी।
• प्रवर्तकों और निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने बहु-बैंकिंग व्यवस्था के तहत प्रमुख बैंक पीएनबी से 165.71 करोड़ रुपये का ऋण लिया।
• कई बार ऋण पुनर्गठन और बैंक गारंटियों को फाइनेंस्ड इंटरेस्ट टर्म लोन (FITL) में बदलने के बावजूद कंपनी ने भुगतान नहीं किया।
• 31 मार्च 2015 को कंपनी का खाता एनपीए घोषित कर दिया गया और बाद में 13 जून 2024 को आरबीआई को इसे धोखाधड़ी के रूप में रिपोर्ट कर दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading