7 साल बाद जेल से रिहा हुए, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की एक निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद साईबाबा 2017 से नागपुर की जेल में बंद थे

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा आखिरकार आज नागपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कथित माओवादी संबंधों के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे साईबाबा को मंगलवार को बरी कर दिया था। 54 वर्षीय साईबाबा और पांच अन्य को 2017 में एक सत्र अदालत ने दोषी ठहराया था। जीएन साईबाबा को कथित माओवादी लिंक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा बरी किए जाने के दो दिन बाद आज सुबह नागपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। सुबह से ही जेल के बाहर परिवार के सदस्य उनका इंतजार कर रहे थे। व्हीलचेयर पर बैठे साईबाबा ने नागपुर जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से कहा, “मेरी तबीयत बहुत खराब है। मैं बात नहीं कर सकता हूँ। मुझे पहले मेडिकल ट्रीटमेंट लेना होगा और उसके बाद ही मैं बोल पाऊंगा।” मार्च 2017 में गढ़चिरौली की एक सत्र अदालत ने साईबाबा, एक पत्रकार और एक जेएनयू छात्र सहित कुल छह लोगों को कथित माओवादी संबंधों और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए यूएपीए के तहत दोषी ठहराया था। गढ़चिरौली जिले की एक निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद साईबाबा 2017 से नागपुर की जेल में बंद थे। इससे पहले, वह 2014 से 2016 तक इस मामले में जेल में थे और उन्हें फिर कुछ महीनों के लिए जमानत मिल गई थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने 5 मार्च को कथित माओवादी लिंक मामले में साईबाबा की आजीवन कारावास की सजा को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन उनके खिलाफ आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा है। इसलिए उन्हें सुनाई गई उम्र कैद की सजा भी रद्द की जाती है। इस मामले के पांच अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया गया। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व प्रोफेसर साईबाबा को बरी करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। साईबाबा को प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) से संबंध रखने के मामले में 2014 में महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी पत्नी वसंता कुमारी के मुताबिक, साईबाबा ह्रदय और किडनी रोग समेत कई अन्य रोगों से ग्रस्त हैं। साईबाबा 90 फीसदी विकलांग हैं और व्हीलचेयर पर चलते हैं। माओवादियों से कथित संबंध के चलते उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज सहायक प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading