जीएसटी कटौती के चलते नवरात्रि के पहले ही दिन गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री…

नवरात्रि की शुभ शुरुआत और जीएसटी में बड़ी कटौती ने मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त रौनक ला दी। त्योहारों के पहले ही दिन गाड़ियों की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मारुति और ह्युंडई जैसी दिग्गज कंपनियों ने सोमवार को ही हजारों गाड़ियां बेच डालीं और पूरे बाजार में नई जान डाल दी। श्राद्ध के बाद त्योहारों में हमेशा खरीदारी बढ़ जाती है, लेकिन इस बार सरकार ने नवरात्रि के पहले ही दिन छोटी कारों और एसयूवी पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया। इस डबल लाभ ने ग्राहकों को शोरूम तक खींच लाया।

गाड़ियों की बंपर बिक्री
भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी को सिर्फ सोमवार को ही 80,000 से ज्यादा पूछताछें मिलीं और करीब 30,000 गाड़ियां डिलीवर हुईं। वहीं, ह्युंडई ने भी 11,000 यूनिट्स बेचकर बेहतरीन शुरुआत की। कंपनियां जीएसटी कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को दे रही हैं। इसके अलावा, अतिरिक्त छूट ने आकर्षण और बढ़ा दिया है।
• मारुति ने अपनी गाड़ियों पर 1.29 लाख रुपये तक की छूट दी। एस-प्रेसो अब कंपनी की सबसे किफायती कार बन गई है, जिसकी शुरुआती कीमत अब घटकर 3.50 लाख रुपये रह गई है।
• महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो न्यूओ पर 2.56 लाख रुपये तक की कटौती हुई है।
• टाटा पंच और किआ सिरोस पर भी 1.6 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई उम्मीद
त्योहारों का सीजन कंपनियों की सालाना बिक्री में अहम योगदान देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस समय मांग बढ़ जाती है, क्योंकि किसानों के पास फसल कटाई के बाद खर्च के लिए अतिरिक्त धन होता है। हाल के महीनों में भारतीय यात्री वाहन उद्योग सुस्ती से जूझ रहा था और इस वित्त वर्ष में ग्रोथ का अनुमान केवल 1–4% तक था। लेकिन जीएसटी कटौती के बाद अब ग्रोथ 5–7% तक पहुंचने की उम्मीद है। एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी ने भी 2026 तक भारत के यात्री वाहन उद्योग की ग्रोथ का अनुमान 4.1% से बढ़ाकर 8.5% कर दिया है। यानी साफ है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी से निकलकर फिर से रफ्तार पकड़ने को तैयार है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading