गीतांजलि अपने पति सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने अपने पति की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने 2 अक्टूबर को संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की, जिसमें लद्दाख प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए हैं।
24 सितंबर को लद्दाख में हुए हिंसक घटनाक्रम के बाद सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था। 26 सितंबर को उन्हें एनएसए के तहत गिरफ्तार कर राजस्थान की जोधपुर जेल भेज दिया गया। लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसी पृष्ठभूमि में वांगचुक की गिरफ्तारी हुई।
गीतांजलि आंगमो ने वकील सर्वम रीतम खरे के माध्यम से दाखिल याचिका में सोनम वांगचुक की हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है। उन्होंने एनएसए के तहत कार्रवाई को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें अब तक हिरासत आदेश की प्रति नहीं दी गई है, जो नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा, उनका कहना है कि अब तक उन्हें वांगचुक से संपर्क करने की अनुमति भी नहीं मिली। इससे पहले गीतांजलि जे. आंगमो ने लद्दाख के पुलिस महानिदेशक के बयानों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत करार देते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश बताया था। उन्होंने कहा था, “हम डीजीपी के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। न सिर्फ मैं, बल्कि पूरा लद्दाख इन आरोपों को खारिज करता है। ये एक बनावटी कहानी है ताकि किसी को बलि का बकरा बनाकर मनमानी की जा सके।” उन्होंने यह भी पूछा था कि सीआरपीएफ को फायरिंग का आदेश किसने दिया और अपने ही नागरिकों पर गोली क्यों चलाई गई, खासकर ऐसे क्षेत्र में जहां कभी हिंसक आंदोलन नहीं हुए। गीतांजलि ने स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक उस समय कहीं और शांतिपूर्ण भूख हड़ताल पर बैठे थे, उनका घटनास्थल से कोई संबंध नहीं था।

हिंसा की पृष्ठभूमि
अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन कर दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बनाए गए। जम्मू-कश्मीर को विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश मिला, जबकि लद्दाख को बिना विधानसभा के केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। इसके बाद से लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज हो गई। इन्हीं मांगों को लेकर सोनम वांगचुक ने 35 दिनों का धरना शुरू किया था। 10 सितंबर से वे और लद्दाख एपेक्स बॉडी के 15 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर थे। जब दो कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 18 सितंबर को लेह बंद का आह्वान हुआ। बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और मार्च निकाला। जब उन्होंने भाजपा और हिल काउंसिल कार्यालय में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया, पथराव शुरू हुआ और स्थानीय भाजपा कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading