दिल्ली-एनसीआर: प्रदूषण के चलते दिल्ली में ग्रेप- 2 लागू, कई पाबंदियां लगाईं गई

नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करें, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, कारपूलिंग अपनाना, और अनावश्यक निजी वाहन प्रयोग से बचना।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। यह फैसला रविवार को हुई ग्रेप उप-समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचने की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि दिल्ली का AQI रविवार सुबह से लगातार बढ़ रहा है, जो शाम 4 बजे 296 और शाम 7 बजे 302 दर्ज किया गया। आईएमडी और आईआईटीएम के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है। ग्रेप के इस चरण के तहत धूल नियंत्रण, निर्माण कार्यों पर रोक, और वाहन उत्सर्जन कम करने जैसे उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा। सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे ग्रेप के नियमों का सख्ती से पालन करें और वायु प्रदूषण घटाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे ग्रेप चरण-1 और 2 में निर्धारित नागरिक चार्टर का पालन करें।
आयोग ने सभी एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे लागू उपायों की कड़ी निगरानी करें और वायु गुणवत्ता को और खराब होने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उप-समिति ने कहा कि वह आईएमडी और आईआईटीएम के पूर्वानुमानों तथा AQI स्तर की नियमित समीक्षा करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

ग्रेप-2 के तहत लागू प्रमुख निर्देश:

डीजल जनरेटरों पर रोक (सिवाय आपातकालीन सेवाओं के)

पार्किंग शुल्क बढ़ाने के निर्देश, ताकि निजी वाहनों का उपयोग कम हो

सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों तथा मेट्रो सेवाओं के फेरे बढ़ाने के निर्देश

जनवरी तक धूल उत्पन्न करने वाले निर्माण कार्यों पर रोक

खुले में लकड़ी या कचरा जलाने पर प्रतिबंध

आयोग के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली का AQI लगातार बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में इसके और बिगड़ने की संभावना है। इसलिए ग्रेप चरण-I और II के तहत सभी कार्रवाइयों को पूरे एनसीआर में सख्ती से लागू, मॉनिटर और समीक्षा किया जाएगा, ताकि वायु गुणवत्ता में और गिरावट न हो। नागरिकों से अनुरोध है कि वे नागरिक चार्टर का पालन करते हुए प्रदूषण घटाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading