दिल्ली-एनसीआर : ग्रेप-3 के चलते प्रभावित मजदूरों को सरकार भत्ता दें- सुप्रीम कोर्ट

शीर्ष अदालत ने एनसीआर से जुड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को निर्देश दिया है कि वे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक रोकथाम उपायों को प्रभावी रूप से लागू करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण ग्रेप-3 लागू होने से जब निर्माण गतिविधियाँ बंद हुई हैं, तो इससे प्रभावित मजदूरों, कारीगरों और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को निर्वाह भत्ता उपलब्ध कराया जाए। अदालत ने राज्यों को यह कदम नियमित रूप से समीक्षा करने को भी कहा है। साथ ही निर्देश दिया कि वायु प्रदूषण से जुड़े सभी मामले हर महीने सूचीबद्ध किए जाएँ।
मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने राज्यों को अगली सुनवाई में मजदूरों को वितरित किए गए भत्तों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया। पीठ ने कहा कि प्रदूषण स्तर कम करने के लिए उठाए गए सक्रिय कदम सकारात्मक हैं, लेकिन ऐसे निर्णय लेने वाले अधिकारियों को हर पहलू पर विचार करना चाहिए और सभी हितधारकों का ध्यान रखना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गिरती वायु गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 11 नवंबर को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप-3) लागू किया था, जिसके तहत निर्माण गतिविधियों, वाहनों की आवाजाही और औद्योगिक संचालन पर सख़्त प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि उत्सर्जन को नियंत्रित किया जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading