सीजफायर के बावजूद इस्राइली सेना ने गाजा पर हमले किये

इस्राइली सेना ने गाजा सिटी और खान यूनिस में तेज़ और बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। इन हमलों में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 77 लोग घायल हुए। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को तुरंत और अधिक आक्रामक जवाबी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अमेरिका की ओर से कराया गया युद्धविराम लागू होने के बावजूद इस्राइल ने अब तक 393 हमले किए हैं।
बुधवार को इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने गाजा सिटी और खान यूनिस पर हवाई हमले किए, जिनमें 25 लोगों की जान चली गई और 77 घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला ऐसे समय हुआ जब एक दिन पहले ही इस्राइल ने दक्षिण लेबनान स्थित एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी एयरस्ट्राइक की थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि युद्धविराम के बावजूद इस्राइल द्वारा किए गए 393 हमलों में अब तक 280 लोगों की जान गई और 672 घायल हुए हैं। पिछले महीने भी आईडीएफ ने गाजा में की गई कार्रवाई में नौ लोगों को मार गिराया था, जब इस्राइल ने दावा किया था कि हमास ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

नेतन्याहू के सख्त निर्देश
इन घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सेना को निर्देश दिया कि गाजा पर तुरंत और तीव्र हमले किए जाएं। बताया जा रहा है कि इस्राइल ने इस कार्रवाई की जानकारी अमेरिका को भी दे दी थी। वहीं, एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमास ने रफ़ा क्षेत्र में तैनात इस्राइली सैनिकों पर आरपीजी और स्नाइपर से हमला किया। इसके बाद रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज़ ने चेतावनी दी कि हमास को इसका भारी खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा और इस्राइल इसका कड़ा जवाब देगा। हमले के बाद गाजा सिविल डिफेंस ने बताया कि गाजा सिटी के अल-सबरा इलाके में हुई एयरस्ट्राइक में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। इसी तरह, खान यूनिस में हुए दूसरे हमले में दो बच्चों और एक महिला सहित पाँच लोगों की जान चली गई। ध्यान देने योग्य है कि 7 अक्टूबर 2023 से जारी इस्राइल-हमास संघर्ष में अब तक 69,513 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 170,745 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में इस्राइल में 1,139 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading