
बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए अपने कार्यकाल की 10वीं पारी शुरू कर दी है। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने छह अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहले चरण में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के बाद विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी ने शपथ ग्रहण की।
14 नवंबर को हुए बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना परिणामों में एनडीए को कुल 202 सीटें हासिल हुईं। इनमें भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिलीं। नतीजों के बाद पहले से बने समीकरण के अनुसार यह तय हुआ कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी एक बार फिर नीतीश कुमार ही संभालेंगे और सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे। नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 27 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।







