इंडिगो की रुकी रफ़्तार; देशभर में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरलाइन ने जताया खेद

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन संबंधी संकट गुरुवार को भी थम नहीं सका। हालात इतने बिगड़े कि कंपनी को देशभर में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके कारण हजारों यात्रियों को लंबा इंतजार, भीड़भाड़ और अनिश्चितता जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीजीसीए की बढ़ती निगरानी और जांच के बीच इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए मौजूदा व्यवधान पर खेद व्यक्त किया और जल्द संचालन पटरी पर लाने का आश्वासन दिया। एयरलाइन ने कहा, “पिछले दो दिनों में इंडिगो के नेटवर्क और संचालन पर गंभीर असर पड़ा है। हम अपने सभी यात्रियों व हितधारकों से माफी चाहते हैं। हमारी टीमें डीजीसीए और विभिन्न एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ मिलकर स्थिति सामान्य करने में लगी हुई हैं। यात्रियों को लगातार जानकारी दी जा रही है और उनसे अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान स्थिति अवश्य जांचें।”

सामान्य दिनों में इंडिगो प्रतिदिन लगभग 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देती है और करीब 2,300 उड़ानें संचालित करती है। लेकिन नवंबर का महीना एयरलाइन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। इस दौरान 1,232 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं, जिससे संचालन पर भारी असर पड़ा। इसे इंडिगो के इतिहास में सबसे बड़े परिचालन संकटों में से एक माना जा रहा है।

लगातार गिरते प्रदर्शन के बाद डीजीसीए ने इंडिगो से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और जांच शुरू की। रिपोर्ट में सामने आए कारणों के आधार पर डीजीसीए ने एयरलाइन को सेवा गुणवत्ता में सुधार, अधिक क्रू की भर्ती, मजबूत परिचालन योजना और बेहतर मॉनिटरिंग करने की सलाह दी। इंडिगो का कहना है कि वह सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द नेटवर्क को सामान्य करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, स्टाफ की भारी कमी और बढ़ते ऑपरेशनल दबाव को देखते हुए स्थिति पूरी तरह कब सुधरेगी, यह स्पष्ट रूप से कहना कठिन है।

रिपोर्ट के अनुसार उड़ानें रद्द होने के प्रमुख कारण:

  • स्टाफ की कमी से 755 उड़ानें रद्द
  • एटीसी फेलियर के कारण 92 उड़ानें प्रभावित
  • एयरपोर्ट प्रतिबंधों की वजह से 258 उड़ानें रद्द
  • अन्य परिचालन कारणों से 127 उड़ानें रद्द

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading