कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर विचार कर सकती हैं। साथ ही, सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजकर कुरुबा समुदाय को साधने की चर्चा भी जारी है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच टकराव अपने चरम पर है। अब इस विवाद में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने सीधा हस्तक्षेप किया है। माना जा रहा है कि जनवरी मध्य तक पार्टी इस मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। एक अखवार के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 जनवरी के बाद विदेश रवाना होने से पहले इस विवाद को पूरी तरह शांत करा सकते हैं। सोनिया गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।
सिद्धारमैया-शिवकुमार के बीच विवाद सुलझाने में अब सोनिया देंगी दखल






