प. बंगाल: मेसी कार्यक्रम में अव्यवस्था के बाद खेल मंत्री अरूप बिस्वास का इस्तीफा

कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था के बाद पश्चिम बंगाल के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है। अब खेल विभाग का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री संभालेंगी।
अरूप बिस्वास ने निष्पक्ष जांच के हित में विभागीय जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने मंगलवार को इस्तीफे से जुड़ा पत्र सार्वजनिक किया। हालांकि, पत्र में हस्ताक्षर न होने को लेकर भी चर्चाएं रहीं। इस्तीफे के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नवान्न तलब किया गया। वहीं, इस मामले में विधाननगर के डीसीपी अनीश सरकार को निलंबित कर दिया गया है और खेल सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। साल्ट लेक स्टेडियम के सीईओ डी. के. नंदन की सेवाएं भी वापस ले ली गई हैं। राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठित की है। 13 दिसंबर को हुए इस कार्यक्रम में भारी भीड़ और सुरक्षा चूक के चलते हालात बेकाबू हो गए थे, जिसके बाद मेसी को सुरक्षा कारणों से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading