30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को जेल भेज दिया। रिमांड समाप्त होने पर दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने जांच पूरी होने का हवाला देते हुए न्यायिक हिरासत की मांग की।
विक्रम भट्ट के वकील ने दंपती के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत याचिका दायर की, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले उदयपुर एसीजेएम कोर्ट-4 ने 9 दिसंबर को दोनों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था, जिसकी अवधि आज पूरी हो गई।
गौरतलब है कि फिल्म निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में उदयपुर में दर्ज एफआईआर के बाद 7 दिसंबर को मुंबई स्थित उनके फ्लैट से दंपती को गिरफ्तार किया गया था। मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया था।
धोखाधड़ी के मामले में फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी को जेल भेजा गया






