नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता कुलदीप सेंगर की राजनीति का अंत

उन्नाव दुष्कर्म मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी अपील लंबित रहने तक सजा निलंबित करते हुए सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि, सेंगर फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे, क्योंकि पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में मिली 10 साल की सजा के खिलाफ उनकी याचिका अभी लंबित है, जिसकी सुनवाई 16 जनवरी 2026 को होनी है। सजा निलंबित होने की खबर से जहां सेंगर समर्थकों में खुशी है, वहीं पीड़िता ने इसे अपने लिए खतरा बताया है। जानकारी मिलते ही पीड़िता अपनी मां के साथ दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई, लेकिन पुलिस ने दोनों को वहां से हटा दिया। पीड़िता का कहना है कि यदि सेंगर जेल से बाहर आए तो वह फिर से धरना देगी।
पूरा मामला वर्ष 2017 का है, जब गांव की एक नाबालिग ने तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शुरुआती स्तर पर सुनवाई न होने के बाद मामला तूल पकड़ता गया। अप्रैल 2018 में प्रदेश सरकार की संस्तुति पर केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच को मंजूरी दी। इसके बाद सीबीआई ने 13 अप्रैल 2018 को कुलदीप सेंगर को उनके लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार किया। लंबी जांच और दिल्ली की तीस हजारी अदालत में चली सुनवाई के बाद 16 दिसंबर 2019 को कोर्ट ने कुलदीप को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी ठहराया। 20 दिसंबर 2019 को उन्हें उम्रकैद और 25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई, जिसके चलते उनकी विधायकी भी समाप्त हो गई। बाद में मार्च 2020 में पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में कुलदीप और उनके भाई अतुल सेंगर को 10-10 साल की सजा हुई।
करीब छह साल से तिहाड़ जेल में बंद कुलदीप सेंगर की सजा को अब 15 लाख रुपये के निजी मुचलके और कई शर्तों के साथ निलंबित किया गया है। इस फैसले की जानकारी मिलते ही उनका परिवार और समर्थक दिल्ली पहुंच गए। वहीं, पीड़िता और उसके परिवार का आरोप है कि सेंगर के जेल से बाहर आने से पहले ही उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। पीड़िता की बहन का कहना है कि पहले पिता की हत्या कराई गई, फिर न्याय के लिए लड़ने वाले चाचा को झूठे मामलों में फंसाया गया। दूसरी ओर, कुलदीप सेंगर की मौसी सरोज सिंह ने उन्हें साजिश का शिकार बताते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उन्हें फंसाया गया है और उन्हें न्यायालय व ईश्वर पर पूरा भरोसा है।
करीब 25 साल के राजनीतिक सफर में कुलदीप सेंगर ग्राम प्रधान से लेकर चार बार विधायक बने, लेकिन उन्नाव दुष्कर्म कांड के बाद उनका राजनीतिक साम्राज्य पूरी तरह ढह गया। यह मामला न केवल एक व्यक्ति के पतन की कहानी है, बल्कि न्याय, राजनीति और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़े कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading