लखनऊ में डॉक्टर का लव जिहाद; दो शादियां करने के बाद तीसरी के धर्मांतरण की कोशिश 

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और अन्य गंभीर आरोपों में मंगलवार को चौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि उसने अपनी महिला सहकर्मी रेजिडेंट डॉक्टर को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता का दावा है कि आरोपी पहले ही दो शादियां कर चुका है, बावजूद इसके वह खुद को कुंवारा बताता रहा। दूसरी शादी उसने एक हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन कराकर की थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी संगठित तरीके से धर्मांतरण कराने में संलिप्त है।
सोमवार को पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पिछले छह महीनों से आरोपी उसका शोषण कर रहा था और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसने शादी से मुकर गया। अपर्णा यादव ने कहा कि आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को गंभीर मानते हुए केजीएमयू प्रशासन ने इसे विशाखा समिति को सौंप दिया है। जांच के दौरान आरोपी डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताया और किसी पूर्व विवाह से इनकार किया, जिस पर समिति ने उससे संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा है।
एफआईआर के अनुसार, पीड़िता आरोपी के संपर्क में आने के बाद उसके किराये के कमरे पर जाती रही, जहां शादी के नाम पर उसके साथ कई बार संबंध बनाए गए। गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। सितंबर में पीड़िता की मुलाकात एक युवती से हुई, जिसने खुद को रमीज की पत्नी बताया और बताया कि फरवरी 2025 में धर्म परिवर्तन के बाद उससे निकाह हुआ है। अक्टूबर में जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक तनाव में आकर पीड़िता ने 17 दिसंबर को आत्महत्या के इरादे से दवाओं की ओवरडोज ले ली, जिसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर छात्रावास, कक्षाओं, लैब और परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने पीड़िता से फोन पर बात कर न्याय का भरोसा दिलाया है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने परिसर में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी से पहले धर्म परिवर्तन का दबाव और लगातार उत्पीड़न के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading