यूपी: यदि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पाए गये कर्मचारी, तो नहीं मिलेगा दफ़्तर में प्रवेश

यूपी में अगर आप सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं तो यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। उन्हें ऑफिस में ना तो एंट्री मिलेगी और अनुपस्थित मान लिया जाएगा। यही नहीं इस निर्देश को सरकारी कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर लगाने को कहा गया है। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत योगी सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अगर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के पाए गए तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्हें ऑफिस में ना तो एंट्री मिलेगी और अनुपस्थित मान लिया जाएगा।
मुख्य सचिव मनोज सिंह की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। यही नहीं आदेश की निगरानी के लिए सरकारी कार्यालय में सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। दरअसल, यूपी में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू हुआ है। जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पहले दिन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करती रैली निकाली गई। यह पखवाड़ा आगामी 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि सड़क हादसों में बढ़ती मौतें चिंता का विषय हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में भी जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें निर्देश दिया है कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर लिए जाएं और वहां पर वार्निंग बोर्ड की व्यवस्था की जाए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading