सर्दियों में प्यास न लगने पर भी पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा होगा कम; बीएचयू के डॉक्टरों ने दी सलाह

बीएचयू के चिकित्सकों ने हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में प्यास न लगने पर भी गुनगुना पानी पीते रहना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से यूरिन का प्रवाह बना रहता है और शरीर में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
सर्दी और घने कोहरे के चलते बीएचयू अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में फिजिशियन, हृदय रोग और न्यूरोलॉजी विभागों में मरीजों की संख्या करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। डॉक्टर न केवल दवाएं दे रहे हैं, बल्कि सर्दी से बचाव और स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय भी बता रहे हैं। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सुबह जल्दी टहलने से बचने, मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनने और गुनगुना पानी पीते रहने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, ठंड का सबसे अधिक असर नसों पर पड़ता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और खून के थक्के जमने की आशंका बढ़ जाती है।

सर्दियों में पानी पीने का फार्मूला
डॉक्टरों के अनुसार, यदि शरीर का वजन 60–70 किलोग्राम या उससे अधिक है तो रोजाना कम से कम ढाई लीटर पानी पीना चाहिए। इससे कम वजन वाले लोगों के लिए दो लीटर पानी पर्याप्त है। सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं। भोजन से आधे घंटे पहले, व्यायाम के बाद और प्यास लगने पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें, इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है।

डॉ. ममता तिवारी (स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग, आयुर्वेद संकाय, आईएमएस बीएचयू) के अनुसार, हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं। सर्दी में अचानक ठंडा पानी पीने से यूरिन और सीने में जकड़न जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आलोक सिंह का कहना है कि सर्दियों में रक्त प्रवाह सामान्य दिनों की तुलना में कम हो जाता है। हृदय रोगियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही पानी पीना चाहिए, जबकि स्वस्थ लोगों को रोजाना कम से कम ढाई लीटर पानी जरूर लेना चाहिए। तरल पदार्थों की कमी नहीं होने देनी चाहिए।
हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. ओमशंकर ने बताया कि सुबह-सुबह घर से बाहर निकलने और अचानक भारी सामान उठाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसी समय हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। मसालेदार और अधिक तेलयुक्त भोजन से परहेज जरूरी है।
न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्रा के अनुसार, सर्दियों में नसों में सिकुड़न बढ़ जाती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ठंड के कारण रक्त प्रवाह कम होता है, इसलिए शरीर को हमेशा गर्म रखना जरूरी है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी में ब्रेन स्ट्रोक के लगभग 10 मरीज आते थे, वहीं नवंबर के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 30 हो गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading