उत्तर भारत में शीतलहर के बीच घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी ज़ारी

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड बनी हुई है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित किया है। कोहरे के कारण दृश्यता में भारी गिरावट दर्ज की गई है और कुछ इलाकों में यह शून्य मीटर तक पहुंच गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पंजाब के अमृतसर, आदमपुर और पठानकोट, चंडीगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के हिंडन और सहारनपुर में शुक्रवार सुबह अत्यधिक घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं वाराणसी और जम्मू में दृश्यता करीब 200 मीटर रही, जबकि कानपुर और गोरखपुर में यह 400 मीटर तक दर्ज की गई। दक्षिण भारत में भी तिरुचिरापल्ली समेत कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा का भिवानी 1.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
राजधानी दिल्ली में बीते चार दिनों से जारी शीतलहर के बाद शुक्रवार को कुछ राहत देखने को मिली। धूप निकलने और हवा की रफ्तार कम होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट पर ब्रेक लगा। सुबह के समय ठिठुरन भी पहले के मुकाबले कम रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है। ठंड को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को शनिवार तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के दायरे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूल भी शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि शिक्षकों को अवकाश नहीं दिया गया है और उन्हें अपने-अपने स्कूलों में उपस्थित रहना होगा।

कश्मीर और हिमाचल में ताजा हिमपात
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गुरेज, जोजिला, साधना टॉप और राजदान पास समेत कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई और डल झील में जमी बर्फ पिघल गई। श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के शिंकुला दर्रा, बारालाचा और कुंजम दर्रा में भी हिमपात हुआ है। हालांकि शिमला में दिन के समय धूप खिली रही और बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 32 वर्षों में जनवरी की सबसे गर्म रात रही। वहीं बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और ऊना में शुक्रवार को शीतलहर का असर देखा गया। ताबो में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading