
- 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन बंद
- फास्टैग और यूपीआई से ही होगा टोल भुगतान
- मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग लागू करने की तैयारी
1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स भुगतान के नियम बदलने जा रहे हैं। केंद्र सरकार के नए फैसले के अनुसार, टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद टोल चुकाने के लिए केवल फास्टैग और यूपीआई ही मान्य होंगे। सरकार का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाना और यात्रा को अधिक सुगम व बाधारहित करना है। कैश लेन हटने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है।
मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग पर काम
केंद्र सरकार देशभर के 25 टोल प्लाजाओं पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग शुरू करने की तैयारी में है। इस व्यवस्था में टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं होंगे और वाहन बिना रुके सीधे निकल सकेंगे। टोल राशि अपने आप फास्टैग से कट जाएगी। सफल होने पर इस सिस्टम को पूरे देश में लागू किया जाएगा।






