नोएडा: पानी से भरे गड्ढे में कार गिरी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डूबने से मौत

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 इलाके में एक दर्दनाक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की जान चली गई। बेसमेंट के लिए बनाए गए पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से यह हादसा हुआ। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद युवराज करीब 80 मिनट तक कार पर खड़े होकर टॉर्च जलाते हुए मदद के लिए चिल्लाता रहा। इस दौरान पिता राजकुमार मेहता ने लगातार पुलिस, दमकल और बचाव दल से बेटे को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही युवराज कार समेत पानी में डूब गया।

इलाके में सुरक्षा इंतजाम नदारद

घटनास्थल के आसपास 50 से अधिक सोसाइटी हैं, जिनमें हजारों लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि:

  • कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब हैं
  • सड़कें जर्जर हालत में हैं
  • पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है
  • खुले नालों और खाली प्लॉटों में बिना शोधन के पानी छोड़ा जाता है

नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही का आरोप

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-150 के निवासी पहले भी नाले के आसपास बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर चुके थे, लेकिन प्राधिकरण ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और कोहरा माना जा रहा है, जिससे वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

घटना का विवरण

  • रात 12:05 बजे – कार गड्ढे में गिरी
  • 12:25 बजे – युवराज ने पिता को फोन किया
  • 12:30 बजे – डायल 112 पर सूचना
  • 12:50 बजे – पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे
  • 1:15 बजे – एसडीआरएफ टीम मौके पर
  • 1:45 बजे – कार समेत युवक पानी में डूबा
  • 4:30 बजे – शव बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

पोस्टमॉर्टम के बाद युवराज का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों और दोस्तों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। परिजनों का कहना है कि वे अपने बुढ़ापे का सहारा खो चुके हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading