अगर ईरान ने लोगों को फांसी दी तो बड़ा हमला करेंगे- ट्रंप

हमला हुआ, तो जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा ईरान– विदेश मंत्री

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस से वॉशिंगटन डीसी के समीप स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रयूज लौटते समय कहा कि अमेरिका का एक बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि संभव है इस शक्ति का उपयोग न करना पड़े, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी जहाज बड़ी संख्या में उस क्षेत्र की ओर तैनात हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है और खाड़ी क्षेत्र की ओर युद्धपोतों का एक बेड़ा भेजा गया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने फांसी जैसी कार्रवाइयों को अंजाम दिया, तो उस पर पहले से कहीं अधिक कठोर हमला किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसा हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अब तक की गई कार्रवाई को भी मामूली साबित कर देगा। वहीं, ईरान के शीर्ष अभियोजक मोहम्मद मोवाहेदी ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि अमेरिकी हस्तक्षेप से देशभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 800 लोगों की फांसी रोकी गई थी। मोवाहेदी ने इसे पूरी तरह झूठा बताया।

विरोध प्रदर्शनों में 5,002 से अधिक मौतों का दावा
ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई सख्त कार्रवाई में शुक्रवार तक कम से कम 5,002 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, आठ जनवरी से देश के इतिहास की सबसे बड़ी इंटरनेट पाबंदी लागू है, जिसके चलते वास्तविक आंकड़ा इससे अधिक भी हो सकता है। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतकों में 4,716 प्रदर्शनकारी, 203 सरकारी कर्मचारी, 43 बच्चे और 40 आम नागरिक शामिल हैं। एजेंसी ने यह भी कहा कि 26,800 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, ईरान सरकार ने बुधवार को पहली बार आधिकारिक आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अब तक 3,117 लोगों की मौत हुई है।

जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा ईरान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में लिखे लेख में अमेरिका को चेतावनी दी कि किसी भी हमले की स्थिति में तेहरान उपलब्ध सभी संसाधनों से जवाब देगा। उन्होंने लिखा कि यदि ईरान पर फिर से हमला हुआ, तो उसकी शक्तिशाली सेना पूरी क्षमता के साथ जवाबी कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं करेगी। अराघची ने कहा कि यह कोई धमकी नहीं, बल्कि एक वास्तविकता है, जिसे स्पष्ट करना जरूरी था, क्योंकि वह युद्ध के विरोधी हैं। वहीं, शीर्ष अभियोजक मोहम्मद मोवाहेदी ने भी दोहराया कि यदि ईरान की संप्रभुता पर किसी भी शक्ति ने हमला करने का प्रयास किया, तो उसका पूरी ताकत से मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने ट्रंप के बयानों को आधारहीन बताते हुए कहा कि वह अक्सर मनगढ़ंत बातें करते हैं।
अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विमानवाहक पोत ‘अब्राहम लिंकन’ और उसके हमलावर जहाजों के समूह को दक्षिण चीन सागर में चल रहे युद्धाभ्यास से पश्चिम एशिया की ओर मोड़ने का आदेश दिया गया है। वहीं, अमेरिकी रेडियो सीएनबीसी से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के खिलाफ आगे कोई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन यदि उसने अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू किया, तो कार्रवाई की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading