‘बॉर्डर-2’ का पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन; ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ा

फिल्म ‘बॉर्डर-2’ बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले ही दिन फिल्म ने ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

फिल्म ‘बॉर्डर-2’ ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में शानदार एंट्री कर ली है। लंबे समय से दर्शक इस बहुप्रतीक्षित वॉर फिल्म का इंतजार कर रहे थे। रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था, वहीं इसके गाने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे। अब जब फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है, तो पहले ही दिन दर्शकों ने इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर यह देखने को मिल रहा था कि इसके सामने आने वाली कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही थी। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन इस धारणा को तोड़ते हुए ‘धुरंधर’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का प्रदर्शन कैसा रहा और ‘धुरंधर’ की स्थिति क्या रही।

‘बॉर्डर-2’ पहले ही दिन का कलेक्शन
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर-2’ एक भावनात्मक और देशभक्ति से भरपूर वॉर फिल्म है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई दर्ज की है।

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर-2’ ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • पहले दिन की कमाई के मामले में इसने ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है।
  • 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • ‘बॉर्डर-2’ ने बीते साल की टॉप-3 फिल्मों में शामिल ‘सैयारा’ को भी पछाड़ दिया, जिसने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में इसकी ओपनिंग बेहद मजबूत मानी जा रही है।
  • उल्लेखनीय है कि ‘बॉर्डर-2’, साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।
  • यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

‘बॉर्डर’ बनाम ‘बॉर्डर-2’
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ ने पहले दिन महज 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39.30 करोड़ रुपये रहा था। मौजूदा रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘बॉर्डर-2’ दूसरे ही दिन ‘बॉर्डर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।
फिल्म को लगातार तीन दिनों की छुट्टियों का फायदा मिलेगा और इसके बाद 26 जनवरी की छुट्टी से भी कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है।

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस हाल
फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इसने अपने बाद रिलीज हुई फिल्मों चाहे वह ‘इक्कीस’ हो, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, ‘हैप्पी पटेल’ या ‘राहु केतु’ किसी को भी टिकने नहीं दिया। यहां तक कि प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ भी ‘धुरंधर’ के सामने फीकी साबित हुई।

शुक्रवार को ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए। हालांकि ‘बॉर्डर-2’ ने इसके ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन इसके बावजूद ‘धुरंधर’ की कमाई स्थिर बनी हुई है। 50वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये का कारोबार किया। अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 831.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading