उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह आज से; गृहमंत्री करेंगे आयोजनों की शुरुआत

यूपी दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पांच लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज से तीन दिवसीय यूपी दिवस समारोह का भव्य आगाज होगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर वह ‘एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी)’ और सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना की शुरुआत करेंगे। साथ ही सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय एवं शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला तथा ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदर्शनी का भ्रमण भी करेंगे। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की विकास यात्रा, सामर्थ्य, क्षमता, सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। पर्यटन विभाग के स्टॉल पर विभागीय एवं पीपीपी मोड पर संचालित योजनाएं, माघ मेला-2026, बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल, विरासत संरक्षण, ईको टूरिज्म बोर्ड की प्रमुख पहलें तथा यूपीएसटीडीसी की ‘लखनऊ दर्शन’ जैसी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार यूपी दिवस का आयोजन गांव स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक किया जा रहा है। इसके अलावा देश के करीब 20 राज्यों में भी यूपी दिवस मनाया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य भाग लेंगे।

12 पर्यटन सर्किट होंगे प्रदर्शित
समारोह के दौरान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाएं और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। बौद्ध, जैन, रामायण, महाभारत सहित प्रदेश के सभी 12 पर्यटन सर्किटों से जुड़ी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को आमजन के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

वंदे मातरम् पर विशेष प्रदर्शनी
आयोजन में मिशन शक्ति, नवाचार तथा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, कलाकार, खिलाड़ी तथा पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि और श्रम क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

शुभांशु शुक्ला, अलख पांडेय सहित पांच को यूपी गौरव सम्मान
यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पांच विशिष्ट व्यक्तियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें 11-11 लाख रुपये की राशि, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading