
आधार का नया मोबाइल एप अब पूरी तरह लॉन्च कर दिया गया है। इसका फुल वर्जन कल यानी 28 जनवरी 2026 को जारी हुआ है। इस एप के आने के बाद आधार से जुड़े कई काम अब घर बैठे ही पूरे किए जा सकेंगे और इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
आज के समय में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक अहम दस्तावेज बन चुका है। लगभग सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों में इसकी जरूरत पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आधार के नए एप का फुल वर्जन लॉन्च किया है। इस एप से आधार कार्डधारकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि अब कई जरूरी सेवाएं ऑनलाइन और मोबाइल के जरिए उपलब्ध होंगी।
नए आधार एप में क्या-क्या खास?
- आधार के नए एप का फुल वर्जन 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया है
- एप में कई नई और उपयोगी सुविधाएं जोड़ी गई हैं
- डिजिटल सुविधाओं के बढ़ने से फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी
मोबाइल एप से अब कौन-कौन से काम होंगे घर बैठे?
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर को घर बैठे बदला जा सकेगा
- आधार में पता अपडेट करने की सुविधा मिलेगी
- नाम और ई-मेल आईडी अपडेट करने का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है
क्या अब आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं?
- नए एप के जरिए मोबाइल फोन ही आपकी डिजिटल पहचान बन सकेगा
- होटल, गेस्ट हाउस या अन्य जगहों पर फिजिकल आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी
- क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन की सुविधा मिलेगी
आधार के नए एप का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में नया आधार एप इंस्टॉल करें
- आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें
- मांगी गई जरूरी जानकारियां भरें
- लॉगिन के बाद मोबाइल नंबर, पता समेत अन्य अपडेट से जुड़े विकल्प दिखाई देंगे
- जिस जानकारी को अपडेट करना हो, उसे सीधे एप के जरिए पूरा किया जा सकेगा
नए आधार एप के फुल वर्जन के लॉन्च से डिजिटल सेवाओं को और मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।





