बारामती प्लेन हादसा: शांभवी की मौत से थमीं नए घर की खुशियां…

डोली उठाने की थी तैयारी, पर उठानी पड़ी अर्थी

बृहस्पतिवार को कैप्टन शांभवी पाठक की अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। उन्हें अंतिम विदा देने पहुंचे लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। शांभवी की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू होने ही वाला था। परिजनों के अनुसार, मार्च महीने में उसकी शादी तय थी।
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित ए-1 ब्लॉक की वह गली, जो कुछ दिन पहले तक खुशियों से गुलजार थी, आज पूरी तरह खामोश नजर आई। इसी गली में हाल ही में नए घर में बसने की खुशी, रिश्तेदारों की आवाजाही, गृह प्रवेश और शादी की तैयारियों की चहल-पहल थी, लेकिन अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
सफदरजंग एन्क्लेव ए-1 स्थित मकान नंबर 313 के दरवाजे बंद हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो घर के भीतर समय थम सा गया हो। यह वही घर है, जहां महाराष्ट्र के बारामती विमान हादसे में जान गंवाने वाली को-पायलट शांभवी पाठक रहती थीं। उनकी असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार हाल ही में इस मकान में शिफ्ट हुआ था। बेटी की मौत की खबर ने पल भर में सभी खुशियों को मातम में बदल दिया। पड़ोसियों के अनुसार, शांभवी बेहद शांत, विनम्र और सुलझे हुए स्वभाव की थीं। वहीं, इलाके में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया कि वह अपने परिवार से बहुत जुड़ी हुई थीं और नए घर को लेकर काफी खुश थीं।
शांभवी की मां अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी थीं। नए कपड़े, गहने और भविष्य के सपने संजोए जा रहे थे। एक मां हर दिन अपनी बेटी को दुल्हन के रूप में देखने का सपना देख रही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जहां डोली उठने की तैयारी थी, वहां शांभवी की अर्थी उठानी पड़ी। अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम थी। करीब 25 वर्षीय शांभवी पाठक वीएसआर वेंचर्स के लियरजेट-45 विमान में फर्स्ट ऑफिसर (को-पायलट) के पद पर कार्यरत थीं। उनकी मां वायुसेना के बाल भारती स्कूल में शिक्षिका हैं, पिता वायुसेना से सेवानिवृत्त पायलट हैं, जबकि छोटा भाई भारतीय नौसेना में सेवाएं दे रहा है। पड़ोस में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली शिल्पी ने बताया कि शांभवी बेहद सौम्य, मधुर और शांत स्वभाव की थीं। वहीं, सुरक्षा गार्ड जितेंद्र के अनुसार, वह जब भी सामने आती थीं, हमेशा मुस्कुराकर नमस्ते करती थीं। उनका पूरा परिवार अत्यंत विनम्र था और समाज में सभी से सम्मानपूर्वक व्यवहार करता था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading