दिल्ली ब्लास्ट: मृतकों के फेफड़े और आंतों सहित कान के पर्दे फटे; धमाके में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद भयावह और झकझोर देने वाली है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के मृतकों की रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि धमाका बेहद नजदीक से हुआ और इसकी ब्लास्ट वेव ने शरीर के अंदर तक नुकसान पहुंचाया। कई शवों में हड्डियां टूटी हुई पाई गईं, जबकि फेफड़ों और पेट के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। कुछ लोगों के सिर पर भी गहरी चोटें मिलीं। यह रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि धमाका अत्यंत भीषण था।
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक फोरेंसिक विशेषज्ञ के अनुसार, कई शवों में ब्लास्ट वेव से कान, फेफड़ों और पेट के भीतर क्षति के संकेत मिले हैं, जो यह दर्शाते हैं कि विस्फोट बहुत पास से हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि जांच के प्रारंभिक चरण में यह आशंका है कि धमाके में किसी नए या संशोधित विस्फोटक का प्रयोग किया गया। हालांकि, छर्रों या धातु के टुकड़ों से बने गहरे घाव बहुत कम मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विस्फोटक का स्वरूप पारंपरिक नहीं था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमोनियम नाइट्रेट से होने वाले विस्फोटों में चोटें अलग से नहीं दिखतीं, फर्क केवल रासायनिक अवशेषों के विश्लेषण में पता चलता है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि लाल किले के पास हुआ धमाका किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था या आकस्मिक विस्फोट। मौत का प्रमुख कारण ब्लास्ट वेव से हुई आंतरिक चोटें, अत्यधिक रक्तस्राव और झुलसना बताया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि कार में रखा विस्फोटक यदि योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाता, तो तबाही कहीं अधिक बड़ी हो सकती थी। एजेंसियां फिलहाल इसे आत्मघाती हमला नहीं मान रही हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि उमर नामक संदिग्ध कार में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर लेकर जा रहा था। गिरफ्तारी के डर से घबराहट में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है।
धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को दिल्ली सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये, अस्थायी रूप से अशक्त लोगों को 5 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 20 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading