अमित शाह ने किया ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ, दिल्ली-एनसीआर में सेवा शुरू

कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की औपचारिक शुरुआत हो गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में इस सेवा को लॉन्च किया। इसके साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में ओला-उबर को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की संभावना जताई जा रही है। दावा है कि भारत टैक्सी ड्राइवरों को बेहतर आय और यात्रियों को पारदर्शी व किफायती किराया उपलब्ध कराएगी।

विज्ञान भवन में हुआ शुभारंभ, निकाली गई टैक्सी रैली
लॉन्च कार्यक्रम के अवसर पर भारत टैक्सी रैली भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ड्राइवरों और यात्रियों ने भाग लिया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी “ड्राइवरों को मुनाफे का वास्तविक हकदार बनाती है और उन्हें सम्मान व गरिमा के साथ काम करने का अवसर देती है।”

दिल्ली-एनसीआर से शुरुआत, जल्द होगा विस्तार
भारत टैक्सी ऐप अब दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स के लिए पूरी तरह उपलब्ध है। इससे पहले यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संचालित की जा रही थी। कंपनी के अनुसार, आने वाले समय में इसे अन्य राज्यों और प्रमुख शहरों तक विस्तार दिया जाएगा।

क्या है भारत टैक्सी और कैसे है अलग: निजी कैब एग्रीगेटर्स की तुलना में भारत टैक्सी खुद को ड्राइवर-केंद्रित और पारदर्शी प्लेटफॉर्म बताती है।

  • नो-कमीशन मॉडल: ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा
  • पूरी कमाई ड्राइवर को: सवारी से मिलने वाली संपूर्ण राशि ड्राइवर के खाते में जाएगी
  • कम खर्च: निजी ऐप्स के भारी कमीशन से राहत

भारत टैक्सी के सीईओ विवेक पांडे के मुताबिक, फिलहाल ड्राइवरों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। भविष्य में 25–30 रुपये प्रतिदिन का मामूली शुल्क लिया जा सकता है, जो निजी ऐप्स के मुकाबले बेहद कम होगा।

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
भारत टैक्सी यात्रियों को कम और तय किराया तथा बिना सर्ज प्राइसिंग की सुविधा प्रदान करने का दावा करती है। अधिक मांग के समय किराया बढ़ने की समस्या से यात्रियों को राहत मिलेगी और किराया पूरी तरह पारदर्शी रहेगा।

क्या भारत टैक्सी सरकारी सेवा है
भारत टैक्सी को सहकारिता मंत्रालय का समर्थन जरूर प्राप्त है, लेकिन यह कोई सरकारी सेवा नहीं है। इसका संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिसे अमूल सहित कई प्रमुख सहकारी संगठनों का सहयोग मिला है।

ड्राइवरों के लिए रोजगार और लोन पर फोकस
कंपनी की योजना भविष्य में ड्राइवरों को सरकारी लोन सुविधा उपलब्ध कराने की है, ताकि वे अपनी टैक्सी खरीद सकें। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने और ड्राइवरों के आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद है।

सुरक्षा और तकनीक को प्राथमिकता: यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए भारत टैक्सी ने दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस के साथ साझेदारी की है। भविष्य में इसे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की भी योजना है।

ऐप में सुविधाएं

  • रियल-टाइम ट्रैकिंग
  • वेरिफाइड ड्राइवर
  • मल्टीलिंगुअल सपोर्ट
  • 24×7 कस्टमर केयर

क्या कोऑपरेटिव मॉडल बदलेगा कैब बाजार
नो-कमीशन और कोऑपरेटिव मॉडल के चलते भारत टैक्सी ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जबकि यात्रियों को पारदर्शी किराए का लाभ मिलेगा। यदि यह मॉडल व्यापक स्तर पर सफल रहा, तो देश की राइड-हेलिंग इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading