खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ई-मेल, स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी

बच्चों को छुट्टी कर भेजा गया घर, जांच के दौरान किसी भी परिसर से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं

बुधवार को गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिलने से प्रशासन और अभिभावकों में व्यापक चिंता का माहौल बन गया। इस बार धमकी कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई है। ईमेल में 29 अप्रैल को ‘40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे’ बताकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई, साथ ही गुरुग्राम के लगभग छह निजी स्कूलों और दिल्ली के लाल किले को निशाना बनाने की बात कही गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:33 बजे इन स्कूलों को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि उनके परिसरों में विस्फोटक लगाए गए हैं। ईमेल में लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी एक कार में बम होने का भी उल्लेख था। सूचना मिलते ही गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस तत्काल सक्रिय हो गईं और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रभावित स्कूलों में बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वायड की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराकर छात्रों को घर भेज दिया गया। जिन संस्थानों को धमकी मिली, उनमें एचडीएफसी स्कूल, सनसिटी स्कूल और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य प्रमुख निजी स्कूल शामिल हैं। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी परिसर से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हों। जनवरी 2026 से अब तक तीन बार ऐसे ईमेल सामने आ चुके हैं। एक मामले में गुरुग्राम पुलिस ने 19 मार्च को गुजरात से सौरभ विश्वास उर्फ माइकल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके कथित तौर पर बांग्लादेश स्थित एक व्यक्ति से संपर्क थे और उसने सैकड़ों ईमेल आईडी का उपयोग किया था। धमकी भरे ईमेल में रेलवे ढांचे को भी निशाना बनाने का जिक्र किया गया है। इसमें अंबाला कैंट जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन के रेलवे ट्रैक और दिल्ली में आईईडी विस्फोट की आशंका जताई गई, जिसके बाद रेलवे पुलिस भी सतर्क हो गई और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ईमेल में लोगों को डराने की मंशा से यह भी कहा गया कि यदि उन्हें अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता है, तो वे आज ट्रेन यात्रा से बचें। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, सभी प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक निरीक्षण किया है और कहीं भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल, ईमेल भेजने वालों की पहचान के लिए आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading