
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की
- 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स की संख्या वाले वे विश्व के पहले नेता बने मोदी
- वर्ष 2014 में जॉइन किया था इंस्टाग्राम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है, और इस स्तर तक पहुंचने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था और तब से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है।
प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पहुंच का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फॉलोअर्स, डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले दोगुने से भी अधिक हैं। अन्य प्रमुख वैश्विक नेताओं प्रबावो सुबियांतो, लूला दा सिल्वा, रेचेप तैयप एर्दोगान और जेवियर मिलेई के संयुक्त फॉलोअर्स भी उनके आंकड़े से कम हैं। भारतीय नेताओं की तुलना में भी वे काफी आगे हैं। योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी जैसे नेताओं के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या उनसे काफी कम है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी व्यापक जनस्वीकृति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री इस समय इज़राइल के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने वहां की संसद नेसेट को संबोधित किया। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले नेता बने। इस अवसर पर उन्हें नेसेट का सर्वोच्च सम्मान “स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल” प्रदान किया गया। संबोधन के दौरान सभी सांसदों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भारत में इज़राइल के प्रति गहरा सम्मान है और दोनों देशों के संबंध हजारों वर्षों पुराने हैं। इस दौरान इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें “एशियाई शेर” कहकर संबोधित किया।






