दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फिर ड्रोन हमला, उड़ानें निलंबित

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन हमला किए जाने की खबर सामने आई है। हमले के बाद एयरपोर्ट के आसपास आग लग गई, जिसके चलते एहतियातन कई उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के बीच यह संघर्ष अब 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका और इज़रायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, वहीं जवाबी कार्रवाई में ईरान भी इज़रायल के साथ-साथ अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों को निशाना बना रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला किए जाने की जानकारी मिली। हमले के बाद एयरपोर्ट के आसपास आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित
एयरपोर्ट के समीप आग लगने की घटना के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित कई उड़ानों को फिलहाल अस्थायी रूप से रद्द या रोक दिया गया है। दुबई सिविल एविएशन प्राधिकरण ने इसकी पुष्टि की है। वहीं एमिरेट्स एयरलाइन ने भी दुबई आने-जाने वाली उड़ानों को अगली सूचना तक निलंबित करने की घोषणा की है और यात्रियों से फिलहाल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा न करने की अपील की है। कई उड़ानों को अल-मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading